पांच कंप्यूटर चोरी

Published at :13 Oct 2013 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
पांच कंप्यूटर चोरी

सोनुवा थाना से सटे स्कूल को बनाया निशाना सोनुवा : सोनुवा थाना के करीब स्थित सालू–नीलू अंग्रेजी मीडियम विद्यालय से शुक्रवार की रात चोरों ने पांच कंप्यूटर चोरी कर ले गये. इस संबंध में स्कूल के संचालक मनोज प्रधान ने सोनुवा थाना में मामला दर्ज कराया है. संचालक श्री प्रधान ने बताया कि दुर्गापूजा के […]

विज्ञापन

सोनुवा थाना से सटे स्कूल को बनाया निशाना

सोनुवा : सोनुवा थाना के करीब स्थित सालूनीलू अंग्रेजी मीडियम विद्यालय से शुक्रवार की रात चोरों ने पांच कंप्यूटर चोरी कर ले गये. इस संबंध में स्कूल के संचालक मनोज प्रधान ने सोनुवा थाना में मामला दर्ज कराया है.

संचालक श्री प्रधान ने बताया कि दुर्गापूजा के कारण वर्तमान में विद्यालय में छुट्टी थी. विद्यालय की देखरेख कर रहे कर्मचारी जब शनिवार की सुबह विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय के कंप्यूटर रूम को खुला हुआ पाया.

उसने रूम की जांच की तो पाया कि पांच कंप्यूटर वहां से गायब थे. इसके बाद कर्मचारी ने यह सूचना मुङो दी.. चोरी की सूचना पाकर सोनुवा थाना प्रभारी विनोद उरांव पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे और घटना की जांच की. स्कूल के संचालक कर्मचारियों से पूछताछ भी की है.

विद्यालय के समीप ही दुर्गापूजा में शुक्रवार रात को कार्यक्रम चल रही थी एवं लोगों का चहलपहल विद्यालय के सामने स्थित सड़क पर भी था. सोनुवा चांदनीचौक में चोरी की पहली घटना है. जबकी कुछ ही दूरी पर थाना स्थित है. इसके बावजुद चोरी होने से सभी लोग हतप्रभ हैं.

मामले की छानबीन की जा रही है : थाना प्रभारी

सोनुवा थाना प्रभारी विनोद उरांव ने कहा कि स्कूल में कंप्यूटर सेट चोरी मामले की छानबीन की जा रही है. संचालक के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जायेगा.

विद्यालय में अवकाश

सालूनीलू विद्यालय के संचालक मनोज प्रधान प्रधान ने कहा कि पूजा के कारण चार अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक विद्यालय में अवकाश चल रहा है. इस दौरान शनिवार की सुबह विद्यालय की देखरेख के लिए पहुंचे गार्ड ने ग्रील खुला देख कर विद्यालय का मुआयना किया. जिससे चोरी का पता चला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola