नौ घंटे तक रेलवे परिचालन बाधित

Published at :27 Sep 2013 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
नौ घंटे तक रेलवे परिचालन बाधित

मनोहरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत मनोहरपुर–राउरकेला रेलमार्ग के भालूलता रेलवे स्टेशन पर देर रात धुसरा से सीमेंट लेकर जसीडीह जा रही मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिससे दक्षिण पूर्व रेलवे में विभिन्न यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. यहां देर रात लगभग 1:10 बजे से लेकर सुबह 10.45 बजे तक परिचालन बाधित रहा. ट्रेन की […]

विज्ञापन

मनोहरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत मनोहरपुरराउरकेला रेलमार्ग के भालूलता रेलवे स्टेशन पर देर रात धुसरा से सीमेंट लेकर जसीडीह जा रही मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिससे दक्षिण पूर्व रेलवे में विभिन्न यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा.

यहां देर रात लगभग 1:10 बजे से लेकर सुबह 10.45 बजे तक परिचालन बाधित रहा. ट्रेन की पिछली चार बोगी कट कर पटरी से उतर गयी थी. सूचना मिलने के बाद सुबह तीन बजे बंडामुंडा से एडीइएन आरपीएफ के थाना प्रभारी सुधीर कुमार घटनास्थल पहुंचे.

जहां सुबह 6 बजे से तकनीकी कार्यो को प्रारंभ किया गया. रेल मंडल के सीनियर डीइएन डीएनइ की उपस्थिति में 10:45 में डाउन लाइन को क्लीयर किया जा सका. इस दौरान सभी ट्रेनों को अप रेलवे लाइन से पार कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola