50 किलो का केन बम बरामद

Published at :17 Apr 2015 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
50 किलो का केन बम बरामद

बंदगांव : नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का सर्च अभियान जारी बंदगांव : टेबो थाना के कुदाबुरू गांव में गुरुवार को नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर 50 किलो का केन बम, 150 मीटर एक्सक्लूसिव तार व 40 नक्सली पोस्टर बरामद किया है. नक्सलियों के खिलाफ इस सर्च अभियान में सीआरपीएफ 60 बटालियन के […]

विज्ञापन
बंदगांव : नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का सर्च अभियान जारी
बंदगांव : टेबो थाना के कुदाबुरू गांव में गुरुवार को नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर 50 किलो का केन बम, 150 मीटर एक्सक्लूसिव तार व 40 नक्सली पोस्टर बरामद किया है.
नक्सलियों के खिलाफ इस सर्च अभियान में सीआरपीएफ 60 बटालियन के सहायक कमांडेंट दीपक कुमार व राजीव कुमार ढ़ाका एवं जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुदाबुरू गांव में 3-4 दिनों से नक्सली हार्डकोर एरिया कमांडर जीवन कंडुलना व सुरेश जी के नेतृत्व में 35 नक्सलियों का जत्था जुटा हुए थे.
जिसके बाद छापेमारी की गयी. पुलिस ने कुदंबुरु गांव से 50 किलो का केन बम , 150 मीटर एक्सक्लूसिव तार व 40 नक्सली पोस्टर बरामद किया. हालांकि नक्सलियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी है. पुलिस इसे एक बड़ी उपलब्धि मान रही है.
कांबिंग के दौरान टेबो थाना के कुदाबुरू गांव से केन बम के अलावे नक्सली बैनर व कनेक्टिंग वायर बरामद हुए है. वहां किसका दस्ता था यह साफ नहीं हो पाया है.
डॉ माइसकल राज एस, एसपी पश्चिम सिंहभूम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola