जेएमपी चौक की दो दुकानों में चोरी

चाईबासा : सदर थाना क्षेत्र के जेएमपी चौक स्थित दो किराना दुकानों में चोरों ने सेंधमारी कर सोमवार रात नकदी समेत 15 हजार के सामान चुरा लिया. चोरों ने सतेंद्र कुमार उर्फ चुन्नू किराना दुकान और मन्नूलाल गुप्ता की दुकान को निशाना बनाया. चुन्नू की दुकान से चोर 1600 रुपये नकद, चार हजार के रिचार्ज […]
चाईबासा : सदर थाना क्षेत्र के जेएमपी चौक स्थित दो किराना दुकानों में चोरों ने सेंधमारी कर सोमवार रात नकदी समेत 15 हजार के सामान चुरा लिया. चोरों ने सतेंद्र कुमार उर्फ चुन्नू किराना दुकान और मन्नूलाल गुप्ता की दुकान को निशाना बनाया.
चुन्नू की दुकान से चोर 1600 रुपये नकद, चार हजार के रिचार्ज कूपन, हॉर्लिक्स, मैगी, सिगरेट आदि के पैकेट उड़ा ले गये. यहां लगभग दस हजार का माल चोर ले भागे.
मन्नू की दुकान से पांच सौ रुपये नकदी, पांच चांदी के सिक्के, हॉर्लिक्स, साबुन, सिगरेट, मैगी के पैकेट की चोरी हुई है जिसकी अनुमानित कीमत पांच हजार रुपये बतायी गयी है. दोनों दुकानों के पीछे दुकानदारों के घर भी है. सुबह चुन्नू दुकान खोलने के लिए पीछे का दरवाजा खोला तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है.
सड़क से एक परिचित ने बताया कि दुकान के आगे का दरवाजा खुला हुआ है और उसी ने दुकान की पीछे का दरवाजा खोला. देखा तो पाया कि दुकान से चोरी हो गयी है. चोरों ने उसके डिजीटल तराजू, गल्ला पास के खेत में फेंक दिया था. मन्नू की भी दुकान के सामने वाले दरवाजे के ताले तोड़कर चोरों ने चोरी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




