सिमडेगा के कांसजोर डैम में दूर-दूर से मछली फंसाने पहुंच रहे हैं लोग

युवा छात्र विवेक लकड़ा ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से स्कूल-कॉलेज बंद है. ऐसे में अपने गांव के छात्रों के साथ ग्रुप बना कर मछली फंसाने के लिए डैम जाते हैं. युवा छात्र पहियास कुजूर ने बताया कि वे डैम में मछली फंसाने के साथ-साथ मस्ती करने के लिए जाते हैं. उन्होंने बताया कि उनके ग्रुप में से किसी को अच्छी तरह से जाल फेंकना नहीं आता है फिर भी वे जाल फेंकना सीखने जाते हैं. जाल में कोई एक छोटा बड़ा मछली फंस जाने पर ग्रुप के लोग बहुत खुश होते हैं. डैम इंचार्ज अलार टेटे के द्वारा छात्रों को जाल फेंकने का तरीका बताया गया.

सिमडेगा. बरसात शुरू होते ही पाकरटांड़ प्रखंड में स्थित कांसजोर जलाशय में मछली फंसाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों के अलावा दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं. स्थानीय निवासी युवा छात्र आकर्षण लकड़ा ने बताया कि डैम में रोजाना मछली फंसाने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. मछली फंसाने के लिए लोग दिन-रात डैम में रह रहे हैं. दूर से आने वाले लोग अपने लिए खाना पीना साथ में ले कर पहुंच जाते हैं.

युवा छात्र विवेक लकड़ा ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से स्कूल-कॉलेज बंद है. ऐसे में अपने गांव के छात्रों के साथ ग्रुप बना कर मछली फंसाने के लिए डैम जाते हैं. युवा छात्र पहियास कुजूर ने बताया कि वे डैम में मछली फंसाने के साथ-साथ मस्ती करने के लिए जाते हैं. उन्होंने बताया कि उनके ग्रुप में से किसी को अच्छी तरह से जाल फेंकना नहीं आता है फिर भी वे जाल फेंकना सीखने जाते हैं. जाल में कोई एक छोटा बड़ा मछली फंस जाने पर ग्रुप के लोग बहुत खुश होते हैं. डैम इंचार्ज अलार टेटे के द्वारा छात्रों को जाल फेंकने का तरीका बताया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >