सड़क हादसे में सिपाही भरत उरांव की मौत

सड़क हादसे में सिपाही भरत उरांव की मौत

बानो. जिले के गिर्दा ओपी में तैनात सिपाही भरत उरांव की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. यह हादसा कर्रा थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब वे छुट्टी लेकर अपने घर जा रहा था. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल सिपाही को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया. इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. सिपाही की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी अस्पताल पहुंच पूरे मामले की जानकारी ली. कर्रा थाना पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. सिपाही भरत उरांव के निधन की खबर मिलते उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

हाथी ने एक घर को किया क्षतिग्रस्त

बानो. प्रखंड की जमतई पीड़ीटोली में हाथी ने घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. रविवार की रात करीब 10 बजे दो हाथी जमतई पीड़ीटोली गांव पहुंच गये और कुशल जोजो को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर में रखे अनाज को भी खा गये. मामले की सूचना मुखिया व वन विभाग को दी गयी. सूचना पाकर वन विभाग की टीम उक्त स्थल पहुंची और क्षति की जांच की. पीड़ित परिवार ने वन विभाग और प्रखंड प्रशासन से मुआवजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >