होली के रंग में रंगा बाजार, सामग्रियों की हो रही जम कर बिक्री

होली पर्व को लेकर शहर के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं.

सिमडेगा. होली पर्व को लेकर शहर के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं. होली नजदीक आते ही अबीर-गुलाल, पिचकारी, स्प्रे कलर और पारंपरिक कुर्तों की दुकानों पर रौनक बढ़ गयी है. सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है और बाजारों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. शहर के महाबीर चौक, नीचे बाजार, प्रिंस चौक और मार्केट कॉम्प्लेक्स समेत विभिन्न स्थानों पर रंग-गुलाल की अस्थायी दुकानें सज गयी हैं. अबीर, गुलाल, पिचकारी, मुखौटे और अन्य आकर्षक सामग्रियों से बाजार में रौनक बढ़ गयी है. बच्चों और युवाओं के लिए इस बार खास तरह की पिचकारियां उपलब्ध हैं. जिसमें डोरेमोन, निंजा, त्रिशूल, गदा, बरछा और गण जैसे डिजाइन की पिचकारियों की जबरदस्त मांग देखी जा रही है.बाजार में भूत-प्रेत, जानवरों और कार्टून कैरेक्टर के आकार वाले मुखौटे भी बच्चों को आकर्षित कर रहे हैं. इनकी कीमत 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक है. वहीं रंग और गुलाल की कई वेरायटी उपलब्ध हैं. इस बार हर्बल रंग और गुलाल की मांग अधिक है, क्योंकि लोग त्वचा की सुरक्षा को लेकर सजग हो रहे हैं. हर्बल रंग विभिन्न फ्लेवर में 10 रुपये से 100 रुपये तक में मिल रहे हैं. पिचकारियों की कीमत 20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है. इसके अलावा म्यूजिक गन, एके-47, कलर सिलेंडर और अन्य आधुनिक डिजाइन की पिचकारियां भी बाजार में बिक रही हैं. दुकानदारों के अनुसार बच्चों के साथ-साथ युवा भी नयी डिजाइन की पिचकारियों को पसंद कर रहे हैं. महाबीर चौक में दुकान लगाये राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष होली को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस बार अच्छी बिक्री होगी. उन्होंने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस वर्ष बाजार बेहतर चल रहा है. हालांकि कुछ सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, फिर भी ग्राहक खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >