रामजड़ी बस्ती में नामकरण के साथ अखंड हरि कीर्तन शुरू

कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र के रामजड़ी बस्ती में आयोजित तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत यज्ञ के दूसरे दिन नामकरण संस्कार के साथ अखंड हरि कीर्तन प्रारंभ हुआ.

बानो. कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र के रामजड़ी बस्ती में आयोजित तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत यज्ञ के दूसरे दिन नामकरण संस्कार के साथ अखंड हरि कीर्तन प्रारंभ हुआ. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया. पुरोहित प्रदीप पंडा, जगरनाथ पंडा, प्रमोद पंडा, मनोज दास, मदन पंडा व अवधेश पाढ़ी ने विधि-विधान से पूजा करायी. यजमान की भूमिका में तीरथ सिंह व उनकी धर्मपत्नी यशोदा देवी उपस्थित रहीं. लचरागढ़, रामजड़ी, टुटीकेल, कारीमाटी, काल्हाटोली, चटकटोली, छोटकाटोली, उकौली व बरसलोया सहित विभिन्न गांवों की कीर्तन मंडलियों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया. श्रद्धालु भगवा ध्वज के साथ कीर्तन करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचे. पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन और भक्ति गीतों से पूरा गांव आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर हो गया. कार्यक्रम की सफलता के लिए गठित यज्ञ समिति में श्यामू नायक, लालू सिंह, रामेश्वर सिंह, मंगल सिंह, केसर सिंह, सहदेव नायक, शनिचर पाहन, हुलेश्वर नायक, उदय सिंह, ईदो नायक, रामधन सिंह, दिनेश बड़ाइक, महेश्वर नायक, कष्टु सिंह सहित कई सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. लचरागढ़ में चार मार्च को होली मिलन बानो. लचरागढ़ में तीन मार्च की रात विभिन्न चौक-चौराहों पर होलिका दहन होगा. चार मार्च को सुबह 10 बजे से होली मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा. जिसमें अबीर-गुलाल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. आयोजकों ने शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण होली मनाने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >