सिमडेगा में जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, गबरू एफसी ने जीता उद्घाटन मैच

जलडेगा में मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई. उद्घाटन मैच में गबरू एफसी ने जीत दर्ज की. फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को होगा.

जलडेगा (सिमडेगा): पीएम श्री एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में बुधवार को मारंग गोमके जयपालसिंह मुंडा अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन मैच गबरू एफसी जलडेगा और खान ब्रदर्स कोलोमडेगा के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में गबरू एफसी जलडेगा ने 1-0 से जीत दर्ज कर अगले चक्र में जगह बना ली.

अतिथियों ने खिलाड़ियों से किया परिचय

मैच से पहले विधायक प्रतिनिधि अर्जुन होरो, अवध कुमार साहु, थाना के राय जी, कांग्रेस के अमर तोपनो, पंसस जयंती देवी, चतुर बड़ाईक, हेमशरण सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. इसके बाद खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए मैच की शुरुआत कराई गई.

ये भी पढ़ें- Ranchi में अवैध विज्ञापन ढांचों पर सख्ती, आज रात से गैस कटर और क्रेन से हटाए जाएंगे होर्डिंग

रेफरी की भूमिका में रहे चार सदस्य

मैच में रेफरी की भूमिका दीपक कुमार, सुजन विश्वकर्मा, आनंद हंसदा और अशोक ने निभाई. मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और दर्शकों ने भी खेल का आनंद लिया.

13 सितंबर को होगा फाइनल

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा. मौके पर आयोजन समिति के आकाश कुमार साहु, अमरदीप नाग, गजेश्वर सिंह, मो इरफान, आशिष साहु, किशन बड़ाईक, ढोलो सिंह, रामेराम इंदवार सहित कई लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- आज रांची समेत 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >