कुरडेग(सिमडेगा). कुरडेग में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. प्रखण्ड कार्यालय परिसर में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर बीडीओ नैमन कुजूर, जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, वरिष्ठ समाजसेवी सुशील श्रीवास्तव, मुखिया उर्मिला कुजूर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एंव पदाधिकारीयों ने माल्यार्पण किया. वहीं 9.15 बजे से झंडोतोलन किया गया.
प्रखण्ड मुख्यालय में बीडीओ नैमन कुजूर ने झंडोत्तोलन किया और उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी. बस स्टैण्ड में उमेश जायसवाल, थाना परिसर में विनय कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिलीप कुमार बेहरा, पीएम श्री प्लस टू विद्यालय में अध्यक्ष मुकुंद राम,कुरडेग फ्यूल सेंटर में हुसैन शाहिद, माइकल किंडो स्टेडियम में जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा ने झंडोत्तोलन किया.इसके अलावा सभी पंचायतों में 9 .35 बजे झंडा फहराया गया.
