जेपीएससी-जेएसएससी में धांधली के विरोध में ABVP का प्रदर्शन

सिमडेगा में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में अभाविप ने सीएम का पुतला फूंका. छात्रों ने निष्पक्ष जांच और पारदर्शी परीक्षा की मांग की है.

सिमडेगा: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली, भ्रष्टाचार और पेपर लीक के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (AVBP) ने रविवार को महावीर चौंक में प्रदर्शन किया. रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों के चल रहे धरना और भूख हड़ताल के समर्थन में अभाविप कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया.

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. अभाविप नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है.

परिषद ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने तथा भविष्य में परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की.

अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. हालांकि, परिषद ने स्पष्ट किया कि आंदोलन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा.

ये भी देखें: JPSC और JSSC परीक्षाओं की गड़बड़ियों की हो CBI जांच: चंपाई सोरेन

ये भी देखें: JPSC के 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, CID ने पहले ही भेजा था पूछताछ का नोटिस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >