32 सहियाओं के बीच साइकिल का वितरण

Published at :27 Oct 2013 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
32 सहियाओं के बीच साइकिल का वितरण

सिमडेगा : सदर अस्पताल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 32 सहियाओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. इस अवसर पर जिप अध्यक्ष मेनोन एक्का मुख्य रूप से उपस्थित थे. जिन सहियाओं को साइकिल दी गयी, उसमें सभी सदर प्रखंड के सहिया शामिल थे. इससे पूर्व जिप अध्यक्ष मनोन एक्का ने उपस्थित सहियाओं को संबोधित […]

विज्ञापन

सिमडेगा : सदर अस्पताल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 32 सहियाओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. इस अवसर पर जिप अध्यक्ष मेनोन एक्का मुख्य रूप से उपस्थित थे.

जिन सहियाओं को साइकिल दी गयी, उसमें सभी सदर प्रखंड के सहिया शामिल थे. इससे पूर्व जिप अध्यक्ष मनोन एक्का ने उपस्थित सहियाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. सहिया को कार्य में आसानी हो यही सोच के तहत साइकिल प्रदान की जा रही है.

उन्होंने कहा कि सहिया अपने कार्यो को ईमानदारी पूर्वक करें तथा गांव-गांव तक स्वास्थ्य कार्यक्रमों को पहुंचानने का काम करें. इस अवसर पर सहियाओं के कार्यो की जानकारी भी विस्तार पूर्वक दी गयी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगदीश प्रसाद, जिला कार्यक्रम समन्वयक हाकिम प्रधान, आशा लकड़ा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola