स्थानीय नीति के लिए आंदोलन करना होगा : बंधु
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2015 8:04 PM
सिमडेगा : स्थानीय नीति लागू करने में सरकार उदासीनता बरत रही है. सरकार द्वारा लोगों को बवकूफ बनाने का काम किया जा रहा है. उक्त बातें पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कही. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा स्थानीय नीति लागू करने का वादा किया गया था. […]
सिमडेगा : स्थानीय नीति लागू करने में सरकार उदासीनता बरत रही है. सरकार द्वारा लोगों को बवकूफ बनाने का काम किया जा रहा है. उक्त बातें पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कही. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा स्थानीय नीति लागू करने का वादा किया गया था.
किंतु बिहार में चुनाव लाभ लेने के उद्देश्य से स्थानीय नीति को लागू नहीं किया जा रहा है. स्थानीय नीति लागू नहीं होने आदिवासियों व मूलवासियों को न्याय नहीं मिलेगा. उन्हांेने कहा कि स्थानीय नीति लागू कराने के लिए लोगों को आंदोलन करना होगा. आरएसएस के एजेंडा में काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पार्टी संगठन से ऊपर उठ कर आंदोलन करने के लिए तैयार रहें. मौके पर जिप सदस्य नील जस्टिन बेक, प्रदीप केसरी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










