पीडीएस दुकानदारों की धमकी, दुर्गा पूजा से पहले बकाया नहीं मिला, तो 1 अक्टूबर से कर देंगे हड़ताल

PDS Dealers Strike Threat: सरायकेला-खरसावां जिले के पीडीएस डीलर्स ने 1 अक्टूबर 2025 से हड़ताल पर जाने की धमकी दी है. पीडीएस डीलर एसोसिएशन की सरायकेला में हुई बैठक में कहा गया कि सरकार ने अगर डीलर्स के बकाया पैसे का दुर्गा पूजा से पहले भुगतान नहीं किया, तो वे पूरे राज्य में हड़ताल कर देंगे. अनाज बांटना बंद कर देंगे. ई-पॉश मशीन प्रखंड कार्यालय में जमा करवा देंगे.

PDS Dealers Strike Threat| सरायकेला (प्रताप मिश्रा) : सरायकेला के राशन डीलरों ने धमकी दी है कि अगर उनका बकाया भुगतान दुर्गा पूजा से पहले नहीं होता है, तो वे हड़ताल पर चले जायेंगे. स्थानीय धर्मशाला में फेयर प्राइस डीलर्स एसोशिएसन की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता फूलकांत झा ने की. बैठक में राशन डीलरों की समस्याओं पर चर्चा हुई. बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष फूलकांत झा ने कहा कि जिले के राशन डीलरों का पिछले 11 माह से एनएफएस का कमीशन भुगतान नहीं हुआ है. ग्रीन कार्ड से संबंधित 19 माह का कमीशन भुगतान भी नहीं मिला है.

PDS Dealers Strike Threat: पीडीएस डीलरों के प्रति उदासीन है सरकार

उन्होंने कहा कि जिले के दुकानदार कड़ी मेहनत करके लोगों के घरों के चूल्हे जलाने में सहायता करते हैं, लेकिन सरकार दुकानदारों के प्रति उदासीन है. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले अगर सभी पीडीएस दुकानदारों का बकाया भुगतान नहीं किया जाता है, तो राज्य के सभी पीडीएस डीलर 1 अक्टूबर से हड़ताल पर चले जायेंगे. ई-पॉश मशीन प्रखंडों में जमा कर देंगे.

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स की मांगें

  • एनएफएस का 11 माह का बकाया कमीशन भुगतान किया जाये.
  • सभी दुकानदारों का 15 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कराया जाये.
  • दुकानदारों के आकस्मिक निधन पर उनके आश्रितों को तत्काल 3 लाख रुपए देने की व्यवस्था हो.
  • ग्रीन कार्ड का 19 माह से बकाया कमीशन का भुगतान जल्द से जल्द हो.
  • आपदा प्रबंधन और गरीब परिवार के श्राद्ध कर्म के लिए प्रत्येक प्रखंड में 2 से 3 क्विंटल अतिरिक्त चावल का भंडारण किया जाये.
  • पुरानी सरकार ने राशन दुकानदारों को 1,000 रुपए प्रोत्साहन भत्ता देने की घोषणा की थी, उस पर अमल किया जाये.
  • दुकानदारों को हर महीने दुकान का किराया और बिजली बिल आदि के लिए 3 हजार रुपए दिये जायें.
  • स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति लेने वाले दुकानदारों को 10 हजार रुपए जीवन निर्वाह भत्ता सरकार दे और परिवार के किसी सदस्य के नाम से लाईसेंस जारी करे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर देव प्रकाश देवता,भगत राम हजाम, ईश्वर चंद्र महतो, रुपेश सिंहदेव, राघव प्रसाद साहू, मधु सामद, बद्रीनाथ मांझी, राजेंद्र उरांव, मिहिर प्रधान, महेश्वर महतो, भारती महतो सहित कई पीडीएस डीलर उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 2 सितंबर को

राजमहल में देशी कट्टा के साथ 2 लड़कों ने रील बनाकर किया Viral, पहुंच गये जेल

शिबू सोरेन को ‘भारत रत्न’ देने की सिफारिश, झारखंड विधानसभा में प्रस्ताव पारित

Jharkhand Weather: कमजोर पड़ा मानसून, पाकुड़ में हुई सबसे ज्यादा 42.2 मिमी वर्षा

झारखंड विधानसभा में विश्वविद्यालय विधेयक पर भाजपा विधायकों का हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >