सड़क हादसे में झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता करम सिंह बोदरा का निधन, विधायक ने दी श्रद्धांजलि

खरसावां में सड़क हादसे में झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता करम सिंह बोदरा का निधन. विधायक दशरथ गागराई ने उनके आवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि.

खरसावां : खरसावां के दलाईकेला पंचायत अंतर्गत सतीकुदर निवासी पीडीएस डीलर सह झामुमो के वरिष्ठ सक्रिय कार्यकर्ता करम सिंह बोदरा का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया. उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है. करम सिंह बोदरा के निधन से झामुमो कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में भी मायूसी है.

पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

निधन की सूचना पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई सतीकुदर स्थित उनके आवास पहुंचे. विधायक ने दिवंगत करम सिंह बोदरा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की. अपनी संवेदना व्यक्त की. विधायक दशरथ गागराई ने कहा - करम सिंह बोदरा झामुमो के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता थे. संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता हमेशा याद की जायेगी. उनके निधन से झामुमो परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है. इसकी भरपाई संभव नहीं है. विधायक दशरथ गागराई ने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की.

झामुमो कार्यकर्ताओं ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि

विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. इधर, करम सिंह बोदरा के निधन पर झामुमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >