मुर्शिदाबाद के युवक ने शिक्षक से मांगी थी 2 लाख की रंगदारी, 3 गिरफ्तार

Crime News Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक मुर्शिदाबाद का रहने वाला है. इन्होंने मिलकर राजनगर के एक स्कूल टीचर से फोन पर 2 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी. इन्होंने धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं दिये, तो जान से मार डालेंगे. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एसआईटी का गठन किया. जांच दल ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिये.

Crime News Jharkhand| सरायकेला, प्रताप मिश्रा : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना अंर्तगत उच्च मध्य विद्यालय मुरूमडीह के शिक्षक शेख फुलचांद से फोन पर 2 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों के नाम फिरदौस आलम, शेख सैदुल और मो जाजिब हैं. जाजिब पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है.

28 मई को फोन करके शिक्षक से मांगी थी रंगदारी

एसडीपीओ समीर कुमार संवैया ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 28 मई 2025 को शिक्षक को फोन से अज्ञात व्यक्ति ने 2 लाख रुपए रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए एसआईटी का गठन किया. एसआईटी ने जांच शुरू की, तो इसका लिंक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद तक पहंच गया.

रंगदारी मांगने वाले बंगाल, झारखंड व ओडिशा के युवक

जांच दल को मालूम हुआ कि मुर्शिदाबाद के एक युवक ने अपने दो दोस्तों संग मिलकर रंगदारी वसूलने का प्लान बनाया था. दो दोस्तों में एक ओडिशा का रहने वाला है और दूसरा सरायकेला के घाघी का. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. उस फोन को भी जब्त कर लिया है, जिससे रंगदारी मांगने के लिए फोन किया गया था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • फिरदौस आलम (20), घाघी, सरायकेला थाना, वर्तमान में राजबांध, सरायकेला, झारखंड
  • शेख सैदुल (22), वीरमित्रपुर थाना, सुंदरगढ़, ओडिशा, वर्तमान में राजबांध, सरायकेला, झारखंड
  • मो जाजिब (22), जंगीपुर थाना, मुर्शिदाबाद जिला, पश्चिम बंगाल, वर्तमान में राजबांध, सरायकेला, झारखंड

इसे भी पढ़ें : झारखंड के वयोवृद्ध सीपीआई लीडर बास्ता सोरेन नहीं रहे, घाटशिला में हुआ निधन

छापेमारी दल में शामिल पुलिस वाले

एसडीपीओ समीर कुमार संवैया, इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह, थाना प्रभारी राजनगर चंचल कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा और सशस्त्र बल के जवान.

इसे भी पढ़ें

झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार

भगवान बिरसा मुंडा की ‌जिंदगी से हर किसी को सीखनी चाहिए ये 5 बातें

Aaj Ka Mausam: आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, वेदर डिपार्टमेंट का क्या है अपडेट?

4 जून को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, रांची, जमशेदपुर समेत सभी 24 जिलों का रेट यहां चेक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >