जिले के 12 स्कूल बनेंगे मॉडल विद्यालय
Updated at : 14 May 2017 1:23 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला : जिले के 12 मध्य विद्यालयों को वर्तमान शैक्षणिक सत्र से ही मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जायेगा. इन मॉडल विद्यालयों की आधारभूत संरचना सुदृढ़ करते हुए व आधुनिक बनाते हुए राज्य स्तरीय दर्जा दिया जायेगा. जहां बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए आवश्यकतानुसार सभी उपकरण उपलब्ध रहेंगे. मॉडल विद्यालय के रूप […]
विज्ञापन
सरायकेला : जिले के 12 मध्य विद्यालयों को वर्तमान शैक्षणिक सत्र से ही मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जायेगा. इन मॉडल विद्यालयों की आधारभूत संरचना सुदृढ़ करते हुए व आधुनिक बनाते हुए राज्य स्तरीय दर्जा दिया जायेगा. जहां बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए आवश्यकतानुसार सभी उपकरण उपलब्ध रहेंगे. मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए जिले के 12 विद्यालयों का चयन कर विभाग को रिपोर्ट भेज दी गयी हैं.
इस तरह विकसित होंगे चयनित मॉडल विद्यालय:
चयनित विद्यालयों में बच्चों में पढ़ने व सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए लर्नस कॉर्नर बनाया जायेगा. जहां बाल साहित्य, पत्रिका, विज्ञान प्रगति के संबंध में बच्चों को ज्ञान दिया जायेगा. .
ये 12 विद्यालय बनेंगे मॉडल :
सरायकेला: बालक मवि सरायकेला व उमवि महादेवपुर, खरसावां: मवि आमदा, कुचाई: मवि सोनापाट, गम्हरिया:उमवि रघुनाथपुर व ओड़िया मवि आदित्यपुर, राजनगर: मवि गोविंदपुर, चांडिल:मवि चैनपुर व उमवि पुरुसुली, नीमडीह:मवि आदरडीह, ईचागढ़: मवि टीकर, कुकड़ू: मवि चौड़ा उर्दू
जिले के 12 विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है. जिले के अनुसूचित जाति, जनजाति व मुस्लिम बहुल क्षेत्र में अवस्थित इन 12 विद्यालयों का चयन कर मॉडल विद्यालय बनाने के दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है.
फूलमनी खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




