सरायकेला से गम्हरिया तक बनेगी सड़क, जमीन अधिग्रहण शुरू

Updated at : 28 Apr 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला से गम्हरिया तक बनेगी सड़क, जमीन अधिग्रहण शुरू

सरायकेला : सरायकेला से भाया नेंगटासाही गम्हरिया प्रखंड के उदयपुर तक सड़क के मरम्मतिकरण व चौड़ीकरण कार्य में रैयतजमीन का अधिग्रहण किया जायेगा.इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा पहल शुरू कर दी गयी है. सड़क के चौड़ीकरण कार्य के लिए सरायकेला व गम्हरिया अंचल के 20 गांव से 66 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने का प्रस्ताव […]

विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला से भाया नेंगटासाही गम्हरिया प्रखंड के उदयपुर तक सड़क के मरम्मतिकरण व चौड़ीकरण कार्य में रैयतजमीन का अधिग्रहण किया जायेगा.इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा पहल शुरू कर दी गयी है. सड़क के चौड़ीकरण कार्य के लिए सरायकेला व गम्हरिया अंचल के 20 गांव से 66 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने का प्रस्ताव है.

इनमें सरायकेला अंचल से 17 व गम्हरिया अंचल से तीन गांव शामिल हैं. इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर समाहर्त्ता संदीप दोरायबुरु ने बताया कि जमीन अधिग्रहण का कार्य जारी है. जल्द ही सड़क निर्माण व चौड़ीकरण के लिए आवश्यक जमीन अधिग्रहण कर ली जायेगी. जिसके एवज में रैयतदारों को मुवाअजा राशि दी जायेगी.

किस गांव से कितने एकड़ जमीन का किया जाना अधिग्रहण
सरायकेला अंचल
मानिक बाजार : 0.495 एकड़
खडराबांध : 0.10 एकड़
गौरांगडीह : 1.345 एकड़
छोटा कांकडा : 4.42 एकड़
बड़ाकांकडा : 6.21700 एकड़
धातकीडीह : 4.68750 एकड़
आसनबनी: 2.205 एकड़
घाघी : 3.23 एकड़
रामनगर : 2.96 एकड़
सिंहपुर : 0.13 एकड़
हिदीबिली : 1.21750 एकड़
चमारू : 2.63 एकड़
दुबराजपुर : 1.69एकड़
नरायणपुर : 4.03 एकड़
नेंगटासाही : 4.03 एकड़
जगन्नाथपुर : 0.93 एकड़
रांगामाटिया : 9.71 एकड़
गम्हरिया अंचल
रायबासा : 2.20 एकड़
यशपुर : 5.67 एकड़
राजगांव : 2.57 एकड़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola