संवाददाता, साहिबगंज: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत MY Bharat की ओर से आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) क्विज प्रतियोगिता में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्टडी प्वाइंट कोचिंग सेंटर, बड़ी कोदर जन्ना, साहिबगंज में विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की जानकारी दी गयी.
इस दौरान विद्यार्थियों को विकसित भारत 2047, युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही विद्यार्थियों को क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया.
चार विद्यार्थियों ने क्विज में लिया हिस्सा
कोचिंग सेंटर के शिक्षक अनिल सर और सुनील सर के सहयोग से विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में सहभागिता की. इस दौरान शिवम कुमार, सन्धिया कुमारी, अनुराग कुमार और राशि कुमारी ने VBYLD क्विज में भाग लिया.
विद्यार्थियों को क्विज के माध्यम से देश के विकास, युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपनी जानकारी बढ़ाने का अवसर मिला.
यह भी पढ़ें:
पहाड़ से आत्मनिर्भरता तक: पहाड़िया दीदियों ने मिलकर खड़ा किया 90 लाख का बिजनेस
युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर
इस अवसर पर MY Bharat Volunteer (NYV), साहिबगंज रितेश कुमार रंजन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं में ज्ञान, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं.
उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से MY Bharat की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से उन्हें अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के बेहतर अवसर मिल सकते हैं.
