साहिबगंज में शक के नशे में पति बना 'जल्लाद', नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!

Sahibganj Crime News: साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में एक पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की नुकीले रॉड से गोदकर हत्या कर दी. आरोपी पति पार्थो घोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 'तीर' नुमा रॉड भी बरामद कर ली है. मृतका की मौसी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही राखी को प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे समझौते के बहाने बुलाकर जानलेवा हमला किया गया.

Sahibganj Crime News, राधानगर/साहिबगंज (मो इरशाद की रिपोर्ट): साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक निर्मम घटना सामने आई है. बेगमगंज में पार्थो घोष नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी राखी देवी की नुकीले हथियार (रॉड) से गोदकर हत्या कर दी. शुक्रवार को राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

अवैध संबंध के शक में की हत्या

पुलिस की पूछताछ में आरोपी पार्थो घोष ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था, इसी वजह से उसने गुरुवार देर रात इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया नुकीला रॉड, जिसका अगला हिस्सा तीर की तरह था, उसे बरामद कर लिया है. घायल महिला को परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा भेजा था, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

Also Read: लोहरदगा में भीषण टक्कर: ओवरटेक के चक्कर में वैगनआर के उड़े परखच्चे, गढ़वा के दो बच्चे भी गंभीर

साजिश के तहत समझौते के लिए बुलाया था

इधर, मृतका की मौसी विफोला देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि राखी की शादी दो साल पूर्व हुई थी, लेकिन ससुराल पक्ष उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था. गुरुवार को पार्थो ने राखी और उसके परिजनों को समझौते के लिए मुखिया के घर बुलाया था, लेकिन वह खुद नहीं पहुंचा. जब राखी गोबरगाड़ी स्थित अपनी मौसी के घर गई, तो वहां पार्थो ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया.

पुलिस की टीम ने की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया था, जिसमें थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल थे. पुलिस ने मृतका की मौसी के आवेदन पर कांड संख्या 139/26 दर्ज करते हुए मुख्य अभियुक्त को दबोच लिया है. आवेदन में पार्थो के अलावा तीन अन्य लोगों को भी इस षड्यंत्र में शामिल बताया गया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है.

Also Read: 62 घंटे बाद जंगल से निकला नक्सली का शव: चाईबासा में हुआ पोस्टमार्टम, 5वीं से ही थामी थी बंदूक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

यह भी पढ़ें >