राजमहल में देशी कट्टा के साथ 2 लड़कों ने रील बनाकर किया Viral, पहुंच गये जेल

Rajmahal News Today: रील बनाना आज के युवाओं का शौक नहीं, जुनून है. जहां भी जाते हैं, रील बनाना शुरू कर देते हैं. कुछ लोगों के अजीब-ओ-गरीब शौक होते हैं. झारखंड के 2 लड़कों ने देशी कट्टा के साथ रील बनाया और उसको सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने से पहले दोनों जेल पहुंच गये हैं.

Rajmahal News Today| राजमहल (साहिबगंज), दिनेश उपाध्याय : साहिबगंज जिले में 2 लड़कों को देशी कट्टा के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना महंगा पड़ गया. अब दोनों युवक जेल में हैं. तालझारी पुलिस की टीम ने दोनों लड़कों को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

छोटीभगियामारी नयाटोला के रहने वाले हैं दोनों युवक

मामला तालझारी थाना क्षेत्र का है. क्षेत्र के छोटीभगियामारी नयाटोला में 2 लड़कों ने देशी कट्टा के साथ रील (Reel) बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था. साहिबगंज जिला पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. एसपी साहिबगंज के निर्देश पर थाना प्रभारी तालझारी के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने देशी कट्टा के साथ दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

एसडीपीओ बोले- सोशल मीडिया पर है पुलिस की कड़ी नजर

इस आशय की जानकारी राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान दी गयी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रख रही है. लोगों की सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तकनीकी सहयोग से छापेमारी कर 2 लड़कों को पकड़ा

तकनीकी सहयोग से छापेमारी दल ने संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर दोनों ही लड़कों को गिरफ्तार किया. उनके पास से एक देशी कट्टा और एक एंड्रॉयड फोन बरामद किया गया. इसमें कट्टा के साथ वायरल किया गया वीडियो मिला. तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे के बयान पर कांड संख्या 143/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

Rajmahal News Today: कोर्ट ने दोनों लड़कों को भेजा जेल

दोनों लड़कों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उन्हें राजमहल कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया. छापेमारी दल में थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे के अलावे एसआई संजीत मिश्रा, एएसआई बाघाराम मारडी शामिल थे. प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

शिबू सोरेन को ‘भारत रत्न’ देने की सिफारिश, झारखंड विधानसभा में प्रस्ताव पारित

Jharkhand Weather: कमजोर पड़ा मानसून, पाकुड़ में हुई सबसे ज्यादा 42.2 मिमी वर्षा

झारखंड विधानसभा में विश्वविद्यालय विधेयक पर भाजपा विधायकों का हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >