राजमहल: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 15 साल के किशोर की मौत

राजमहल के मटियाल में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर समीउल शेख की दर्दनाक मौत हो गई. पतंग निकालने पेड़ पर चढ़ना बना मौत का कारण. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल.

शत्रुधन हजारी की रिपोर्ट

राजमहल (साहिबगंज): थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 अंतर्गत मटियाल स्थित चहरबन्ना में रविवार को दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. पेड़ पर चढ़कर पतंग निकालने के दौरान समीउल शेख हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया. करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और पेड़ से नीचे गिर पड़ा. परिजन आनन-फानन में उसे राजमहल अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ उदय टुडू ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक मटियाल निवासी मुख्तार शेख का पुत्र था. जानकारी के अनुसार, समीउल रविवार को घर के आसपास खेल रहा था. इसी दौरान उसकी पतंग पेड़ में फंस गयी. पतंग निकालने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गया. पेड़ के समीप से ही हाईटेंशन बिजली का तार गुजर रहा था. पतंग निकालने के दौरान वह तार के संपर्क में आ गया. तेज करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और पेड़ से नीचे गिर पड़ा.

ये भी पढ़ें- JPSC परीक्षा अनियमितताः 3 सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ करेगी CID

अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत

हादसे के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल किशोर को राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर राजमहल थाना के एसआइ एसके तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

घटना की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष मो. केताबुद्दीन शेख और वार्ड पार्षद राजू सरकार भी मौके पर पहुंचे. दोनों ने घटना की जानकारी ली और मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. किशोर की असमय मौत से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पेड़ के काफी करीब से गुजर रहा हाईटेंशन तार

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईटेंशन बिजली का तार पेड़ के काफी करीब से गुजर रहा है. इससे आसपास रहने वाले लोगों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है. लोगों ने बिजली विभाग से तारों की स्थिति की जांच कराने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो.

ये भी पढ़ें- सावन की दूसरी सोमवारी पर 54 फीट की विशाल कांवर लेकर शिवगादी धाम रवाना हुए श्रद्धालु


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >