बरात जाने के क्रम में मारपीट, तीन घायल

Updated at : 11 May 2017 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
बरात जाने के क्रम में मारपीट, तीन घायल

साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के चैती दुर्गा के समीप एनएच 80 पर बीती रात 11 बजे चार पहिया वाहन को साइड देने मामले को लेकर हुई बराती व वाहन में सवार लोगों के बीच हुई मारपीट की घटना में ड्राइवर सहित तीन व्यक्ति घायल हो गये. घायल अवस्था में इलाज के लिये जिला अस्पताल […]

विज्ञापन

साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के चैती दुर्गा के समीप एनएच 80 पर बीती रात 11 बजे चार पहिया वाहन को साइड देने मामले को लेकर हुई बराती व वाहन में सवार लोगों के बीच हुई मारपीट की घटना में ड्राइवर सहित तीन व्यक्ति घायल हो गये. घायल अवस्था में इलाज के लिये जिला अस्पताल में लाया गया. घटना के संबंध में घायल दयानंद यादव ने बताया कि हमलोग अपने परिवार के साथ शादी सामारोह से वापस अपने घर कमलटोला जा रहे थे.

इसी क्रम में चैती दुर्गा के पास बराती सड़क जाम कर डांस कर रहा था. जब हमारे ड्राइवर छोटू पाासवान साइड मांगने लगा तो बाराती में शामिल लोग ड्राइवर को मारने लगे. जब मैं और पिंटू यादव नीचे उतरा तो उनलोगों ने पत्थर चलाकर मार दिया. जिससे मेरा सर फट गया व पिंटू यादव का बाया टांग कट तथा छोटू पासवान के आंख के नीचे चोट लगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola