आज मनेगा मजदूर दिवस, तैयारी पूरी

साहिबगंज : जिला श्रम संगठन समन्वय समिति की बैठक रविवार को उपाध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में इस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय के शाखा नं 1 में हुई. बैठक में एक मई को मई दिवस के कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने को लेकर मनाने पर चर्चा हुई. सोमवार को कार्यक्रम का प्रारंभ सुबह […]
साहिबगंज : जिला श्रम संगठन समन्वय समिति की बैठक रविवार को उपाध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में इस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय के शाखा नं 1 में हुई. बैठक में एक मई को मई दिवस के कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने को लेकर मनाने पर चर्चा हुई. सोमवार को कार्यक्रम का प्रारंभ सुबह 10 बजे शहीद बेदी पर माल्यार्पण व सभा को संबोधित कर किया जायेगा.
साथ ही संध्या 4 बजे जुलूस निकाला जायेगा. जो शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए सभा का आयोजन किया जायेगा. बैठक में मनोहर दास, श्यामलाल राय, परशुराम सिंह, रघुनाथ भगत, ओमप्रकाश पंडित, रंगलाल यादव, सुबोध कुमार पांडेय, रामनाथ प्रमाणिक, शैलेंद्र कुमार, राणा रण विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार राय उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




