वन विभाग की टीम ने खमरिया पहाड़ से जब्त किया 56 पीस अवैध लकड़ी की सिल्ली

बरहेट : राजमहल पहाड़ियों के बरहेट प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र तालझारी प्रखंड के खमरिया पहाड़ से डीएफओ मनीष तिवारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने 56 पीस अवैध लकड़ी की सिल्ली बरामद किया है. वनपाल भुतनाथ साहा व बिहारी मंडल की मौजूदगी में सभी अवैध कीमती लकड़ियों को ट्रैक्टर के माध्यम से उठाकर […]
बरहेट : राजमहल पहाड़ियों के बरहेट प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र तालझारी प्रखंड के खमरिया पहाड़ से डीएफओ मनीष तिवारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने 56 पीस अवैध लकड़ी की सिल्ली बरामद किया है. वनपाल भुतनाथ साहा व बिहारी मंडल की मौजूदगी में सभी अवैध कीमती लकड़ियों को ट्रैक्टर के माध्यम से उठाकर वन क्षेत्र कार्यालय पतना लाया गया. वनपाल श्री साहा ने बताया कि हरे-भरे वृक्ष काटने को लेकर पतना,
रांगा, बरहेट व बरहरवा गिरोह के सदस्य संलिप्त हैं. कुछ माफियाओं का नाम भी विभाग को पता चला है जिनके विरुद्ध जल्द ही मामला दर्ज किया जायेगा. क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं के खिलाफ वन विभाग लगातार अभियान चलायेगी. अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




