सीएस ने किया मिर्जाचौकी प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण

Published at :17 Mar 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
सीएस ने किया मिर्जाचौकी प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण

मंडरो : मिर्जाचौकी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र बनेगा मॉडल स्वास्थ्य केंद्र. उपरोक्त बातें साहिबगंज सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी ने बुधवार को मिर्जाचौकी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र के निरीक्षण के दौरान कही. कहा कि इस केंद्र के मॉडल स्वास्थ्य केंद्र बन जाने से क्षेत्र में लोगों की चिर परिचित मांग पूरी हो जायेगी. वहीं मॉडल […]

विज्ञापन

मंडरो : मिर्जाचौकी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र बनेगा मॉडल स्वास्थ्य केंद्र. उपरोक्त बातें साहिबगंज सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी ने बुधवार को मिर्जाचौकी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र के निरीक्षण के दौरान कही. कहा कि इस केंद्र के मॉडल स्वास्थ्य केंद्र बन जाने से क्षेत्र में लोगों की चिर परिचित मांग पूरी हो जायेगी.

वहीं मॉडल स्वास्थ्य केंद्र के लिए अतिरिक्त डॉक्टरों के साथ-साथ एएनएम व दवाई क्रय भी अलग से किया जायेगा. श्री मरांडी ने कहा कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह से मॉडल स्वास्थ्य केंद्र का कार्य प्रारंभ हो जायेगा एवं स्वास्थ्य केंद्र का रंग रोगन भी किया जायेगा. क्रम में सफाई कर्मी एवं एएनएम को भी उन्होंने फटकार लगायी. अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहन पासवान, एएनएम शुभासनी सिन्हा, गुड़िया रानी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola