तूफान पीड़ितों को मिला 20 हजार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2013 1:35 AM
बरहेट : थाना क्षेत्र के पंचकठिया संथाली गांव में बुधवार देर रात फैलिन तूफान से प्रभावित एक कच्चे मकान की दीवार के ढह जाने से मां–बेटी की मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही गुरुवार को बरहेट के विधायक हेमलाल मुमरू, बीडीओ निर्मल सोरेने, थाना प्रभारी अशोक कुमार पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और स्थिति […]
बरहेट : थाना क्षेत्र के पंचकठिया संथाली गांव में बुधवार देर रात फैलिन तूफान से प्रभावित एक कच्चे मकान की दीवार के ढह जाने से मां–बेटी की मौत हो गयी.
इसकी सूचना मिलते ही गुरुवार को बरहेट के विधायक हेमलाल मुमरू, बीडीओ निर्मल सोरेने, थाना प्रभारी अशोक कुमार पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और स्थिति की जानकारी प्राप्त की.
मौके पर विधायक श्री मुमरू ने पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये नगद व बीडीओ ने पारिवारिक योजना लाभ के तहत 10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया. मौके पर डा. कलाचंद मुंडा, बीपीओ अरविंद सोरेन, प्रकाश सोरेन, अंचल निरीक्षक मनोज कुमार, एसआइ ब्रजेश्वर चतुर्वेदी, झामुमो के सुबोध गुप्ता, सुशील भगत सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










