बाइक दुर्घटना में युवक घायल

बरहरवा : फरक्का-बरहरवा एनएच 80 पर मंगलवार को फुटानीमोड़ के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिये बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घायल युवक की पहचान बरहरवा थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी फागो […]
बरहरवा : फरक्का-बरहरवा एनएच 80 पर मंगलवार को फुटानीमोड़ के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिये बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घायल युवक की पहचान बरहरवा थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी फागो टुडू पिता दुर्गा टुडू (30) वर्ष के रूप में किया गया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कालीदास मुमरू ने प्रारंभिक इलाज के पश्चात स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिये बाहर रेफर कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही बरहरवा थाना पुलिस अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










