साहिबगंज. एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में सोमवार को सिदो-कान्हू सभागार में जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा किया गया. इस रोजगार मेले में 25 स्टॉल लगाये गये, जिसमें कुल 12 नियोजक उपस्थित हुए. कुल सात निजी क्षेत्र के नियोजक साहेबगंज जिले से संबंधित थे, जिनके पद ट्रेंड/बीएड टीचर्स, कंप्यूटर ट्रेनर, टेलरिंग ट्रेनर, मिस, ऑटोमोटिव इलेक्ट्रिशियन ट्रेनर, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन ट्रेनर, जीडीए ट्रेनर, स्मार्ट फोन असेंबली टेक्निशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, केंद्र मैनेजर, लोन ऑफिसर, पुन्चायत सुपरवाइजर, यूनाइट मैनेजर, फ&बी स्टीवर्ड, नैप्स ट्रेनी, ड्राइवर, कुक के लिए नियोजन प्रक्रिया की गई. उक्त पद हेतु योग्यता 10वी, 12वीं ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा, डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक, एडीसीए, जीएनएम, एएनएम, बीएससी. नर्सिंग इत्यादि थी. कुल रिक्तियाँ 1855 थी. नियोजकों द्वारा कुल 97 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों हेतु चयन किया गया एवं 222 अभ्यर्थियों को शॉटलिस्टेड भी किया. इसके अतिरिक्ति साहिबगंज जिले के विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा कुल 89 अभ्यर्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के लाभों से भी अवगत कराया गया.मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार झा, कार्यालय के बड़ा बाबू जयप्रकाश सिन्हा, यंग प्रोफेशनल राजीव रंजन कुमार, अमित कुमार एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
