कुआं में डूब कर रिक्शा चालक की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:55 PM

विज्ञापन

साहिबगंज नगर : शहर के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास भवन रोड स्थित आजाद नगर मुहल्ले में कुआं में डूबने से एक रिक्शा चालक की मौत हो गयी. मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया के सुनील साह (40 वर्ष) रिक्शा चालक थे. रात में वे घर पर थे. अचानक बाहर निकले काफी इंतजार के […]

विज्ञापन

साहिबगंज नगर : शहर के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास भवन रोड स्थित आजाद नगर मुहल्ले में कुआं में डूबने से एक रिक्शा चालक की मौत हो गयी. मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया के सुनील साह (40 वर्ष) रिक्शा चालक थे.

रात में वे घर पर थे. अचानक बाहर निकले काफी इंतजार के बाद वे नहीं लौटे, तो हमने सोचा कि लोहंडा स्थित अपने मामा के पास गये होंगे. इसके बाद मैं खाना खाकर सो गयी. सुबह पड़ोसी लीलावति सोरेन के पुत्र विक्की जब ब्रश करते हुए कुआं से पानी निकाल रहा था, तो बाल्टी से किसी चीज के टकराने का अहसास हुआ. इसके बाद उसने इसकी सूचना आसपड़ोस को दी.

इसके बाद सविता देवी ने थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेंद्र राम, एएसआइ एसके पांडे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इधर घटना की जानकारी मिलते ही लोगों भीड़ जुट गयी. पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. थाना प्रभारी श्री राम ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola