शहीद के छोटेभाई को मिलेगी नौकरी

डीजीपी ने सुनी शहीद संतोष की मां की फरियाद, कहा साहिबगंज : डीजीपी आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार की दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय परिसर के सीसीटीएनएस कक्ष में राज्य के डीजीपी राजीव कुमार ने डीएसपी शशिभूषण से जिले की समस्याओं की जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ली. डीजीपी राजीव कुमार से […]
डीजीपी ने सुनी शहीद संतोष की मां की फरियाद, कहा
साहिबगंज : डीजीपी आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार की दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय परिसर के सीसीटीएनएस कक्ष में राज्य के डीजीपी राजीव कुमार ने डीएसपी शशिभूषण से जिले की समस्याओं की जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ली. डीजीपी राजीव कुमार से फरियाद लगाने के लिए पहुंची सकरीगली निवासी प्रेमा देवी ने अपने शहीद बेटे संतोष मंडल के जगह छोटे पुत्र गौतम को नौकरी देने की फरियाद की.
ज्ञात हो कि एसपी अमरजीत बलिहार मामले में वह शहीद हो गया था. मामले की जानकारी लेने के बाद डीजीपी ने कहा कि विभागीय कार्रवाई पूरा कर शीघ्र शहीद संतोष के छोटे भाई को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. इसके अलावे अन्य दो लोगों से भी समस्याओं की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










