बिना पशु शेड बनाये ही निकाल ली राशि

Updated at : 24 May 2018 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
बिना पशु शेड बनाये ही निकाल ली राशि

19 लाभुकों के झूठे नाम से अभिलेख खोल कर बंदरबांट का मामला साहिबगंज : बरहेट के कदमा पंचायत की मुखिया मीनू मुर्मू ने बुधवार को मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव, मनरेगा आयुक्त दुमका, डीसी को पत्र लिख कर दो-दो जगह पर बिना पशु शेड निर्माण कर लाखों रुपये गबन करने का […]

विज्ञापन

19 लाभुकों के झूठे नाम से अभिलेख खोल कर बंदरबांट का मामला

साहिबगंज : बरहेट के कदमा पंचायत की मुखिया मीनू मुर्मू ने बुधवार को मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव, मनरेगा आयुक्त दुमका, डीसी को पत्र लिख कर दो-दो जगह पर बिना पशु शेड निर्माण कर लाखों रुपये गबन करने का आरोप लगाया है. पत्र में बताया कि कदमा पंचायत में पशु शेड के नाम पर बिना निर्माण के ही बीडीओ, बीपीओ, पंचायत सेवक व गोपलाडीह गांव में पंचायत के मेटेरियल सप्लाइयर्स, वेंडर शमशुल अंसारी के द्वारा निकाल लिया गया है. 19 लाभुकों के झूठे नाम से अभिलेख खोल कर बंदरबांट किया गया है. गोपलाडीह व कदमा पंचायत में एक ही नाम की अभिलेख खोल कर एक ही पंचायत सेवक लायशेंद्र सोरेन के द्वारा किया गया है. जबकि एक ही प्लॉट पर 7 पशु शेड बनाया गया है. उन्होंने मामले में न्याय दिलाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola