झारखंड सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली, मोरहाबादी में जुटे हजारों भाजयुमो-भाजपा के कार्यकर्ता

Yuva Aakrosh Rally: मोरहाबादी के आसपास निषेधाज्ञा के बावजूद झारखंड सरकार के खिलाफ भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए हजारों लोग पहुंच गए हैं.

Yuva Aakrosh Rally Jharkhand: झारखंड सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से राजधानी रांची में ‘युवा आक्रोश रैली’ निकाली जा रही है. मोरहाबादी के आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा के बावजूद हजारों कार्यकर्ता मोराबादी मैदान में जुटे हैं. भाजपा के वरिष्ठ नेता भी इस रैली में शामिल हुए हैं.

भाजयुमो के नेतृत्व में सड़क पर आंदोलन के लिए उतरे युवा

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने सत्ता में आने से पहले झारखंड की जनता से जो वायदे किए थे, उसे पूरा नहीं किया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा था कि हम सदन से सड़क तक इस सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे. सदन में हमने आंदोलन किया. अब सड़क पर आंदोलन की बारी है. भाजयुमो के नेतृत्व में युवा आक्रोश रैली निकल रही है, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार इसे रोकने पर आमादा है.

भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी का बयान.

अमर बाउरी बोले – चुनी हुई सरकार अपने ही लोगों से डर गई

इनके झूठे वायदों को याद दिलाने के लिए सदन से सड़क तक आंदोलन चल रहा है. उन्होंने कहा कि युवाओं को आक्रोश व्यक्त करने से रोकने की कोशिश हो रही है. जगह-जगह हमारे कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है. एक चुनी हुई सरकार अपनी ही जनता से डरी हुई है. पूरे प्रदेश को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. वाघा बॉर्डर जैसे कंटीले तार लगा दिए जाते हैं. इससे साफ हो गया है कि सरकार कितनी डरी हुई है.

हमारे कार्यकर्ताओं को जहां-तहां रोका जा रहा है – बाबूलाल मरांडी

भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जहां-तहां हमारे कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार इतनी डर गई है कि वह लोगों को प्रदर्शन करने से रोक रही है. लेकिन, हमने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि जहां भी आपको रोका जाता है, वहीं पर आप रुक जाएं. वहीं से आंदोलन करें. उन्होंने झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वे लोगों को ठग रहे हैं. हमारी सरकार बनेगी, तो हम उससे बेहतर योजना लाएंगे.

Also Read

युवा आक्रोश रैली : ओरमांझी में बैरिकेडिंग हटाकर मोरहाबादी चले भाजयुमो कार्यकर्ता, देखें VIDEO

Jharkhand News: रांची के इस इलाके में प्रशासन ने 12 घंटे के लिए लगाई निषेधाज्ञा, जानें वजह

रांची में आज भाजपा युवा मोर्चा निकालेगा आक्रोश रैली, जवाब में झामुमो का अधिकार मार्च

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चास में निकाला मशाल जुलूस, युवा आक्रोश रैली को सफल बनाने की अपील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >