Weather Forecast Jharkhand, Weather News in Jharkhand, Ranchi News, रांची : झारखंड में कनकनी बरकरार है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम के मिजाज में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. कुछ इलाकों में सुबह में धुंध रह सकती है. इसके बाद आसमान साफ रह सकता है.
Weather News in Jharkhand: न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है. हालांकि लोगों को ठंड से अभी राहत नहीं मिली है. रविवार को राजधानी के शहरी इलाकों का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा. शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 9.9 व डालटगंज का 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
कांके का पारा फिर गिरा. न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री रहा. रविवार को कांके के न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गयी. यहां का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह जनवरी माह का सबसे कम न्यूनतम तापमान है.
शनिवार को कांके का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. रांची का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस था.
Posted By : Guru Swarup Mishra