विनय चौबे भ्रष्ट अफसर, झारखंड को 38 करोड़ के राजस्व का हुआ नुकसान, एसीबी ने कही ये बात

Vinay Choubey Corrupt Officer: शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार झारखंड के आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे पर सरकार ने बड़ा बयान दिया है. झारखंड सरकार ने कहा है कि गिरफ्तार आईएएस अधिकारी भ्रष्ट आचरण में लिप्त थे. सरकार ने कहा है कि गिरफ्तार आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के धोखाधड़ी वाले कृत्यों से राज्य के खजाने को 38 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ.

Vinay Choubey Corrupt Officer: शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार झारखंड के आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी विनय कुमार चौबे पर सरकार ने बड़ा बयान दिया है. झारखंड सरकार ने कहा है कि गिरफ्तार आईएएस अधिकारी भ्रष्ट आचरण में लिप्त थे. शराब बिक्री के लिए एजेंसियों के चयन में नियमों का पालन नहीं किया. इतना ही नहीं, सरकार ने कहा है कि गिरफ्तार आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के धोखाधड़ी वाले कृत्यों से राज्य के खजाने को 38 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ.

विनय चौबे और गजेंद्र सिंह 3 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजे गये

विनय चौबे की गिरफ्तारी के बाद देर शाम एंटी करप्शन ब्यूरो रांची ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह कांड अपने पद का दुरुपयोग करते हुए प्लेसमेंट एजेंसियों का चयन कर तय प्रक्रिया एवं प्रावधानों का पालन किये बगैर आपराधिक मिलीभगत से सरकार के साथ जालसाजी और धोखाधड़ी की गयी. सामूहिक अपराध किया गया और अनैतिक तरीके से लोगों को लाभ पहुंचाया गया. इसकी वजह से ऐसा लगता है कि झारखंड सरकार को 38 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. जांच दल ने 20 मई 2025 को प्राथमिक अभियुक्त विनय कुमा चौबे और प्राथमिकी अभियुक्त गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर 3 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विनय चौबे और गजेंद्र सिंह के खिलाफ एसीबी ने लगायी ये धाराएं

एसीबी रांची ने कहा कि पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर और मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग से अनुमति मिलने के बाद एसीबी रांची ने 20 मई 2025 को विनय चौबे के खिलाफ कांड संख्या 9/25 दर्ज किया. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के तत्कालीन प्रधान सचिव सह झारखंड रॉच विबरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तत्कालीन निदेशक और जेएसबीसीएल के एमडी विनय कुमार चौबे (50), वर्तमान पता- पिता देवेंद्र चौबे, सी-5, सेंट्रल अशोका कॉलोनी, अशोक नगर रोड नं-3, झारखंड, रांची और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 12बी r/w Section- 420/467/468/471/409/407/109 of IPC (Corresponding Section of BNS Sec 61(2) r/w Section 318/336/340/316/45 & 49) and Section 7(c)/12, Section 13(2) r/w 13(1)(a) of PC Act 1988 (Amended in 2018) के तहत केस दर्ज किया गया.

एसीबी की प्रेस विज्ञप्ति.

इसे भी पढ़ें

आज 20 मई 2025 को 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा, यहां चेक करें रेट

शराब घोटाला में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, झारखंड के आईएएस अधिकारी विनय चौबे और गजेंद्र सिंह गिरफ्तार

सीएम के प्रधान सचिव और झारखंड के मुख्य चुनाव पदाधिकारी रह चुके हैं शराब घोटाला में गिरफ्तार विनय कुमार चौबे

पूजा सिंघल और छवि रंजन के बाद जेल जाने वाले झारखंड के तीसरे आईएएस बने विनय चौबे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >