मेसरा. मेसरा और आसपास के शिक्षण संस्थानों में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया.
आरटीसी बीएड कॉलेज, बूटी में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी और निदेशक डॉ रुद्र नारायण महतो ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की. प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये और शिक्षकों को सम्मानित किया. उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज में सचिव संतोष महतो ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मनरखन महतो बीएड कॉलेज में अध्यक्ष मनरखन महतो और निदेशक मनोज महतो ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम शुरू किया.
प्रेमचंद महतो उच्च विद्यालय एवं इंटर कॉलेज, मेसरा में संजय कुमार महतो, प्राचार्य उमेश कुमार और उपेंद्र प्रसाद ने केक काटा. संत मदर टेरेसा उच्च विद्यालय, नेवरी में अध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा में प्राचार्य एनोस केरकेट्टा ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला.
पाठशाला स्कूल, चंदवे में पीके सिंह ने केक काटकर शिक्षक दिवस समारोह की शुरुआत की. इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे.
