रिम्स के रैन बसेरा का होगा कायाकल्प, 70 लाख से ज्यादा होंगे खर्च; अक्तूबर से शुरू होगा काम

रिम्स के रैन बसेरा का कायाकल्प 70 लाख से अधिक में होगा. मरीजों के अटेंडेंट को मिलेगी बेहतर सुविधा. अक्टूबर से शुरू होगा मरम्मत कार्य.

रांची. रिम्स परिसर में स्थित रैन बसेरा का कायाकल्प किया जायेगा. इसे 70 लाख रुपये से अधिक की लागत से बेहतर बनाया जायेगा, ताकि रिम्स में इलाज कराने आने वाले मरीजों के अटेंडेंट यहां सुविधाजनक तरीके से रह सकें. इसके लिए भवन निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है. इस माह के अंत तक टेंडर फाइनल होने की उम्मीद है. इसके बाद अक्तूबर से काम शुरू किया जायेगा.

फर्श से दरवाजे तक बदले जायेंगे

रैन बसेरा के जीर्णोद्धार के दौरान फर्श से लेकर दरवाजे तक को नया किया जायेगा. भवन के अंदर और बाहर रंग-रोगन भी कराया जायेगा. अन्य जरूरी मरम्मत और सुधार का काम भी किया जायेगा, ताकि भवन को रहने योग्य बनाया जा सके.

मेंटेनेंस के अभाव में जर्जर हो गया भवन

वर्तमान में रैन बसेरा की स्थिति काफी खराब है. नियमित मेंटेनेंस के अभाव में भवन जर्जर हो गया है. रिम्स में भर्ती मरीजों के अटेंडेंट मजबूरी में यहां रहते हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति में यह जगह रहने के लिहाज से सुविधाजनक नहीं है.

रैन बसेरा बाहर से भी जर्जर नजर आता है, जबकि अंदर फर्श और दरवाजों समेत कई हिस्सों की हालत खराब है. कायाकल्प के बाद यहां आने वाले मरीजों के परिजनों को बेहतर ठिकाना मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज लाल

मनोज लाल तीन दशकों से पत्रकारिता से जुड़े हैं. फिलहाल प्रभात खबर रांची में विशेष संवाददाता के पद पर हैं. वर्ष 2000 से सरकारी तंत्र, प्रशासनिक व्यवस्था, सरकारी योजनाओं एवं नीतियों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. जमीनी स्तर पर सरकारी नीतियों और उनके क्रियान्वयन को तथ्यपरक तरीके से सामने लाने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >