3 जुलाई को होगा रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन, कंफर्म हुई डेट

Ratu Road Elevated Corridor : 3.57 किमी लंबा रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर 400 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो चुका है. इसके उद्घाटन की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी है. एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन 19 जून को होना था, लेकिन अब इसका उद्घाटन 3 जुलाई को होगा.

Ratu Road Elevated Corridor : राजधानी रांची के नवनिर्मित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन 3 जुलाई 2025 को होगा. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इसका उद्घाटन किया जायेगा. इससे पूर्व 19 जून को उद्घाटन की तिथि तय की गयी थी, लेकिन मंत्री नितिन गडकरी के व्यस्त कार्यक्रम के कारण तिथि आगे बढ़ायी गयी है.

दूसरे कार्यक्रम में व्यस्त हैं मंत्री नितिन गडकरी

19 जून को रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ था. बताया जा रहा है कि 19 जून को मंत्री किसी अन्य कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे. ऐसे में उद्घाटन समारोह के लिए उनका रांची आना संभव नहीं है. इसी कारण उद्घाटन की तिथि आगे बढ़ायी गयी है. अब 3 जुलाई को रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन होगा.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

400 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ एलिवेटेड कॉरिडोर

3.57 किमी लंबा रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर 400 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है. कभी रातू रोड में नागाबाबा खटाल से पिस्का मोड़ तक करीब 2.5 किमी का सफर पूरा करने में आधा से 1 घंटा का समय लगता था. लेकिन एलिवेटेड कॉरिडोर के जरिये अब यह सफर महज 7 मिनट में पूरा हो पायेगा.

26 महीने में बना एलिवेटेड कॉरिडोर

एलिवेटेड कॉरिडोर को बनाने में कुल 26 महीनों का समय लगा है. कॉरिडोर का रैंप 600 मीटर लंबा है. इसका निर्माण कार्य नवंबर 2022 में शुरू हुआ था. उस वक्त जनवरी 2025 यानी करीब 22 महीने में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था. लेकिन, जमीन अधिग्रहण और कुछ अन्य तकनीकी कारणों से एलिवेटेड कॉरिडोर को पूरा होने में निर्धारित समय से लगभग 4 माह का ज्यादा समय लगा.

इसे भी पढ़ें

रांची पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, अब खुलकर करें ट्रैफिक संबंधी समस्याओं की शिकायत

राशन वितरण की अवधि बढ़ी, 30 जून तक जुलाई और फिर मिलेगा अगस्त माह का राशन

Best MBBS College: कम फीस, बेहतरीन प्लेसमेंट! MBBS के लिए बेस्ट माना जा रहा झारखंड का ये सरकारी कॉलेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >