सोमवारी पर बदल जाएगी रांची शहर की राह, जानें कहां होगी पार्किंग और कौन-से रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री

रांची में 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक श्रावणी मेले का आयोजन होगा. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की है. जानिए पार्किंग की व्यवस्थाएं.

Traffic Plan: श्रावणी मेले का आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक हो रहा है. इस दौरान पहाड़ी मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किये हैं. मेले के हर सोमवार (तीन, 10, 17 और 24 अगस्त) और श्रावणी पूर्णिमा (28 अगस्त) को विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू रहेगी. श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर में जाम से निबटने के लिए प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा और कई वैकल्पिक पार्किंग स्थल बनाये गये हैं. 

यहां पार्किंग की विशेष व्यवस्था

बिरला मैदान पार्किंग: कटहल मोड़, तिलता चौक, रातू और पिस्का मोड़ की तरफ से आनेवाले वाहन बिरला मैदान पार्किंग में खड़े किये जायेंगे. 

बानो मंजिल रोड मैदान पार्किंग: धुर्वा, तुपुदाना, बिरसा चौक, हिनू, डोरंडा, मेन रोड, रेडियम चौक, लालपुर, कांटाटोली, हरमू और अरगोड़ा से आने वाले वाहनों के लिए बानो मंजिल रोड स्थित मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है.

रांची यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान मोरहाबादी: कांके, पिठोरिया, बूटी मोड़, रिम्स, करमटोली, कांटाटोली और लालपुर की ओर से आने वाले वाहन मोरहाबादी स्थित यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान में पार्क होंगे. 

ये भी पढ़ें-दवघर से दिल्ली की रात्रि उड़ान फिर शुरू, बेंगलुरु के लिए अब रोजाना मिलेगी फ्लाइट

इन रास्तों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहाड़ी मंदिर की ओर जानेवाले प्रमुख रास्तों पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से वर्जित रहेगा.

  • शनि मंदिर से पहाड़ी मंदिर जानेवाला मार्ग
  • दुर्गा मंदिर से पहाड़ी मंदिर जानेवाला मार्ग
  • मीनाक्षी गली से पहाड़ी मंदिर की ओर जानेवाला रास्ता
  • गोशाला कटिंग से पहाड़ी मंदिर जानेवाला मार्ग
  • बालाजी मंदिर से पहाड़ी मंदिर जानेवाला रास्ता

ट्रैफिक एसपी ने क्या कहा?

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अन्य व्यस्त मार्गों पर भी कुछ समय के लिए रूट डायवर्ट या वाहनों का परिचालन बंद किया जा सकता है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी मंदिर के निकट अपने दोपहिया या चारपहिया वाहनों को खड़ा न करें. चिन्हित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करें.

ये भी पढ़ें- हजारीबाग को मिली नई महिला डीटीओ, कंचन कुमारी भुदोलिया ने संभाला पदभार

ये भी पढ़ें- लातेहार पहुंचे झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के संरक्षक शेखर बोस, खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >