Ranchi Road Construction Delay : सड़क विभाग और पेयजल विभाग के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा पिछले तीन माह से रांची की जनता भुगत रही है. पटेल चौक से सिरमटोली चौक जाने वाली सड़क पर फ्लाइओवर के नीचे सड़क निर्माण और केबल बिछाने का काम अधूरा पड़ा है, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गयी है. सड़क का एक हिस्सा निर्माण कार्य के कारण पहले से बंद है, जबकि दूसरी ओर केबल बिछाने के लिए खोदे गये दो बड़े गड्डों में पेयजल विभाग की पाइपलाइन आने से काम रुक गया है.
खुले गड्ढों से जाम और हादसे का खतरा बढ़ा
विभागों के बीच समन्वय नहीं बनने के कारण गड्ढे खुले पड़े हैं और हाल की बारिश से उनमें पानी भर गया है. इससे सड़क और संकरी हो गयी है तथा हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है. रात के समय पानी में गड्ढे नजर नहीं आने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गयी है. केबल एजेंसी का कहना है कि विभागीय स्तर पर समाधान और निर्देश मिलते ही तीन दिनों के भीतर काम पूरा कर सड़क को सामान्य किया जा सकता है, लेकिन फिलहाल जिम्मेदार विभागों की सुस्ती का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें...
रांची में अब नेवरी रिंग रोड चौक कहलाएगा ‘शिबू सोरेन चौक’, 14 फीट की प्रतिमा लगाने का ऐलान
रांची नगर निगम को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, अपर बाजार के छह कारोबारियों को अंतरिम राहत
