रांची की गर्मी में मिलेगी 'ठंडक': नगर निगम शहर के 15 जगहों पर बनाएगा सराय, मिलेगा फ्री मिनरल वाटर

Ranchi Municipal Corporation: रांची नगर निगम ने शानदार पहल की है. गर्मी के कहर से बचाने के लिए शहर के 15 प्रमुख स्थलों पर 'सराय' बनाए जा रहे हैं. बांस, मिट्टी और पुआल से बने इन सरायों में राहगीरों को घड़े का शीतल जल और बैठने की सुविधा मिलेगी. अगले एक सप्ताह में यह जनता के लिए खोल दिए जाएंगे. पढ़ें, आपके इलाके में कहां बन रहा है यह सराय

Ranchi Municipal Corporation, रांची, (उत्तम कुमार महतो की रिपोर्ट): गर्मी के मौसम में सड़कों पर निकलने वाले राहगीरों, रिक्शा और ठेला चालकों को राहत देने के लिए रांची नगर निगम ने एक सराहनीय कदम उठाया है. शहर के 15 महत्वपूर्ण स्थलों पर ‘सराय’ का निर्माण किया जाएगा, जहां आम लोगों को निशुल्क ठंडा मिनरल वाटर और आराम करने के लिए बैठने की सुविधा मिलेगी. इन सरायों का निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा कर इन्हें जनता को सौंप दिया जाएगा.

मिट्टी और बांस से मिलेगी प्राकृतिक ठंडक

नगर निगम इन सरायों के निर्माण में पूरी तरह से इको-फ्रेंडली सामग्री का उपयोग कर रहा है. एक सराय के निर्माण पर करीब 45 हजार रुपये की राशि खर्च की जा रही है. इनकी छत और दीवारें बांस की होंगी, जबकि फर्श मिट्टी का होगा. धूप से बचाव और ठंडक बनाए रखने के लिए छत पर पुआल की मोटी परत चढ़ाई जाएगी. यहां बैठने के लिए बेंच भी बांस के ही बनाए जा रहे हैं.

Also Read: पतरातू के डाडीडीह तालाब में घाट होगा निर्माण, किया गया शिलान्यास

हेल्पलाइन नंबर से होगी निगरानी

प्रत्येक सराय में दिन में तीन बार घड़ों में ताजा पानी भरा जाएगा. निगम ने पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यहां एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करने का फैसला किया है. यदि किसी सराय में पानी खत्म हो जाता है, तो राहगीर तुरंत हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे.

इन 15 जगहों पर बन रहे हैं सराय

नगर निगम द्वारा अलबर्ट एक्का चौक, शहीद मैदान धुर्वा, धुर्वा बस स्टैंड, एजी मोड़, बूटी मोड़, खादगढ़ा बस स्टैंड, आइटीआइ बस स्टैंड, रातू रोड दुर्गा मंदिर, बहु बाजार, हटिया स्टेशन, बिरसा चौक, हिनू चौक, रिलायंस मार्ट कांके रोड, अरगोड़ा चौक और लोवाडीह चौक पर सरायों का निर्माण कराया जा रहा है.

Also Read: गढ़वा के बूढ़ा पहाड़ में अब विकास का ‘नया सवेरा’, वित्त मंत्री ने दिए इन सुविधाओं को ठीक करने के निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >