रांची. श्री शिव मंदिर महावीर मंदिर न्यास समिति और श्री राम भरत मिलाप समिति की ओर से राजेंद्र चौक के समीप स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में बच्चों ने राधा-कृष्ण के बाल रूप में आकर्षक सज्जा प्रस्तुत की.
समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सिमी गोस्वामी, सुमिता कुमार, अनिता कुमारी और अंकिता शर्मा शामिल थीं. तीन वर्ष तक के आयु वर्ग में अयनांश सिंह विजेता, हितांश शारदा प्रथम, आरव विजय द्वितीय और हिरण्या दास तृतीय रहे. चार से सात वर्ष आयु वर्ग में अनन्या कर्मकार विजेता, सवैया श्री प्रथम, चिममे शारदा द्वितीय और इटाशा कपूर तृतीय रहीं.
वहीं, 8 से 12 वर्ष आयु वर्ग में सान्वी विजय विजेता, आशी सिंह प्रथम, हर्षिका कुमारी द्वितीय और युविका विजय तृतीय रहीं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश के कोषाध्यक्ष दीपक बंका मौजूद थे.
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री शिव मंदिर महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव हरिप्रसाद विजयवर्गीय, उमेश बर्मन, देवदास विजय, जयनारायण विजय, संजय कुमार गुप्ता, किशोर विजय, योगेश्वर दुबे, रवि शंकर, इंदु राम सहित अन्य का सहयोग रहा. श्री राम भरत मिलाप समिति के संरक्षक बीके विजय, अध्यक्ष रोहित शारदा, कार्यक्रम संयोजक महेश विजय समेत समिति के सदस्यों ने भी आयोजन में योगदान दिया. संचालन अंशु जैन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक प्रिंस पांडे ने किया.
