Ranchi: कांके डैम से गाद निकालने के लिए उतारा गया पोकलेन और वीड हार्वेस्टर मशीन

Ranchi: राजधानी रांची के कांके डैम में जमा गाद और जलीय खरपतवार को हटाने का कार्य शुरू हो गया है. इसके लिए पोकलेन और वीड हार्वेस्टर मशीनों को उतारा गया है, ताकि डैम की सफाई और जल संरक्षण को बेहतर बनाया जा सके. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

उत्तम कुमार महतो
Ranchi: कांके डैम की सफाई और संरक्षण को लेकर रविवार से विशेष अभियान शुरू किया गया. अभियान के तहत डैम में जमी गाद और फैली जलकुंभी को हटाने के लिए पोकलेन और वीड हार्वेस्टर मशीन उतारा गया. मशीनों की मदद से जलाशय में फैली जलकुंभी के साथ-साथ कैचमेंट एरिया में जमा गाद को भी निकाला जा रहा है. डैम से निकले गाद का उपयोग कैचमेंट एरिया में अस्थायी पाथ-वे (पैदल मार्ग) के निर्माण में किया जा रहा है. इससे एक छोर से दूसरे छोर तक लोग पैदल आवागमन भी कर सकेंगे.

गंदा पानी रोकने के लिए नालों की बदली जा रही दिशा

डैम को प्रदूषण और गाद जमाव से बचाने के लिए उसमें सीधे गिरने वाले नालों की दिशा भी बदली जा रही है. वर्षों से बंद पड़े नालों की सफाई कर उन्हें पुनर्जीवित किया जा रहा है. इसके बाद डैम में गिरने वाले नालों के पानी को इन नालों से जोड़कर अस्थायी तालाबों की ओर डायवर्ट किया जा रहा है. निगम के अधिकारियों की मानें तो इस पहल से डैम में गाद और गंदगी के प्रवेश को कम करने में मदद मिलेगी और डैम की स्वच्छता और जलधारण क्षमता में सुधार होगा.

ये भी पढ़ें…

भारत का युवा कुछ लोगों की मुट्ठी की कठपुतली बनकर आगे नहीं बढ़ने वाला: नितिन नवीन

रांची एयरपोर्ट से जुड़ेंगे 3 और बड़े शहर, रायपुर, वाराणसी और गुवाहाटी के लिए सीधी उड़ान जल्द

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >