JPSC-JSSC विवाद पर वार्ता के लिए सरकार ने नहीं बनाई कोई कमेटी, वित्त मंत्री राधाकृष्ण का बड़ा बयान

झारखंड में परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकार द्वारा कोई कमेटी गठित करने की बात से इनकार किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों के हित में सरकार पूरी तरह संवेदनशील है.

रांची: परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इस बात से इनकार किया है कि छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने कोई कमेटी बनाई है. बुधवार को दिन में ये खबर आई थी कि सरकार ने 5 मंत्रियों की एक कमेटी बनाई है, जो आंदोलनरत छात्रों से बात कर समस्या का समाधान निकालने पर काम करेगी. खुद मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने इस बात की पुष्टि की थी. हालांकि, देर रात वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने स्पष्ट कर दिया कि सरकार ने ऐसी कोई कमेटी नहीं बनाई है और यह छात्रों पर निर्भर करता है कि वे सरकार के साथ कब और कैसे बातचीत करें.

क्या कहा वित्तमंत्री ने

वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा, 'ऐसी कोई कमेटी नहीं बनाई गई है. मंत्रियों का एक समूह जरूर बनाया गया है, जिसमें दीपिका पांडे सिंह, सुदिव्य कुमार सोनू, संजय प्रसाद यादव और चमरा लिंडा शामिल हैं, लेकिन उनका काम सिर्फ चल रहे आंदोलन पर नजर रखना है. उन्हें असल बातचीत करने का काम नहीं सौंपा गया है. सरकार और खुद मुख्यमंत्री ने आज कहा है कि छात्रों के प्रति हमारे समर्थन और संवेदनशीलता को सचमुच सीना फाड़कर नहीं दिखाया जा सकता. हम काम करने में विश्वास रखते हैं और छात्रों के हित में सब कुछ करेंगे. यह संदेश उन तक पहुंचा दिया गया है. अब यह छात्रों पर निर्भर करता है कि वे सरकार के साथ कब और कैसे बातचीत करना चाहते हैं.'


इससे पहले दीपिका पांडे सिंह ने क्या कहा था

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कमेटी के गठन की पुष्टि करते हुए कहा था कि सरकार बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि अब यह छात्रों पर निर्भर करता है कि वे कब वार्ता के लिए तैयार होते हैं. सरकार चाहती है कि संवाद के माध्यम से सभी मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान निकले. इसके बाद राज्य के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने इस बात को प्रमुखता से प्रकाशित की थी कि सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार है और सरकार ने एक कमेटी बनाई है, जो छात्रों से बात कर इस समस्या का हल निकालने का प्रयास करेगी.

ये भी पढ़ें...

Dhanbad SIR: धनबाद में मतदाताओं की प्रारूप सूची जारी, शाम चार बजे तक बूथों पर देख सकेंगे अपना नाम

धनबाद में टला बड़ा हादसा: शांति भवन के मीटर रूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >