नशामुक्ति से पारिवारिक संबंधों तक, चान्हो में मांडर विकारियेट की आमसभा में कई मुद्दों पर संदेश

चान्हो में रविवार को मांडर विकारियेट की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें नशामुक्ति और पारिवारिक संबंधों पर विशेष संदेश दिए गए. महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईन्द ने क्षमा और प्रेम का आह्वान किया.

चान्हो. चान्हो पल्ली में रविवार को मांडर विकारियेट काथलिक सभा की आमसभा आयोजित हुई. इसमें नौ पल्लियों के पल्ली पुरोहितों और मसीही विश्वासियों ने हिस्सा लिया. पवित्र मिस्सा बलिदान की अध्यक्षता रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईन्द ने की.

नशामुक्ति और पारिवारिक संबंधों पर संदेश

महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईन्द ने पारिवारिक और सामुदायिक संबंधों में क्षमा और समझ की भावना अपनाने का आह्वान किया. उन्होंने लोगों से मसीह के प्रेम के संदेश को अपने जीवन में उतारने की अपील की.

फादर वलेरियन लोबो ने पल्ली पुरोहितों की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला. वहीं फादर चोन्हस लकड़ा ने नशे से होने वाली हानि और नशे से मुक्ति के उपायों को लेकर संदेश दिया.

आमसभा का समापन विकारियेट और विभिन्न पल्लियों के वार्षिक प्रतिवेदन की प्रस्तुति तथा सहायक धर्माध्यक्ष आनंद डेविड खलखो के संदेश के साथ हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >