कल्पना सोरेन ने पिता की बातों को सच साबित किया, चुनाव 2024 में दिखाई अपनी क्षमता

कल्पना सोरेन ने अपने पिता कैप्टन अम्पी मुर्मू की बातों को सच साबित कर दिया है. लोकसभा चुनाव 2024 में झामुमो की कमान अपने हाथों में लेकर क्षमता साबित की है.

Kalpana Soren News: जरूरत पड़ी, तो मेरी बेटी कल्पना अपने पति से राजनीति की बागडोर थाम सकती है. वह स्वतंत्र रूप से उसे संभालने में भी सक्षम है. अगस्त 2022 में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के बारे में उनके पिता अम्पा मुर्मू ने ये बातें कहीं थीं. कल्पना मुर्मू सोरेन ने आज इस बात को साबित कर दिया है.

हेमंत सोरेन जेल गए, तो कल्पना सोरेन ने संभाली पार्टी की बागडोर

राजधानी रांची में कथित जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा. इसी दौरान लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन बीमार हैं. चुनावी रैलियां नहीं कर सकते. ऐसे में एक बार लगा कि हेमंत सोरेन के जाने जाने के बाद झामुमो नेतृत्वविहीन हो जाएगा. हेमंत सोरेन के जेल जाने से निराश कल्पना सोरेन ने हिम्मत जुटाई और पार्टी की बागडोर संभाल ली.

मंझे राजनेता की तरह कल्पना सोरेन ने चुनाव अभियान की अगुवाई की

किसी मंझे हुए राजनीतिज्ञ की तरह कल्पना सोरेन ने चुनाव अभियान की अगुवाई की. विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. की बैठकों में शामिल हुईं. रैलियां कीं. पूरी मजबूती के साथ झामुमो का स्टैंड रखा. पूरे झारखंड में घूम-घूमकर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के साथ-साथ राष्ट्रीय जनता दल और वामदल के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके नेताओं पर जमकर हमला बोला.

कल्पना सोरेन ने लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में 151 से अधिक जनसभाएं कीं.

गांडेय विधानसभा सीट से लड़ रहा उपचुनाव

गांडेय विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में वह झामुमो, कांग्रेस, राजद, वामदल के गठबंधन I.N.D.I.A. की संयुक्त उम्मीदवार हैं. गांडेय में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई. महज 3 महीने में कल्पना सोरेन ने अपनी क्षमता का लोहा मनवा लिया है. कल्पना सोरेन ने हेलीकॉप्टर से इस चुनाव में 151 से अधिक जनसभाएं कीं.

मेरी बेटी पढ़ी-लिखी है. उसके पास एमटेक और एमबीए की डिग्री है. किसी भी बड़ी जिम्मेदारी को उठाने के लिए इससे ज्यादा क्या पात्रता चाहिए.

अम्पा मुर्मू, कल्पना सोरेन के पिता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इलाके की रहने वाली हैं कल्पना सोरेन

बता दें कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर की रहने वाली हैं. झारखंड की पूर्व राज्यपाल और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मूल रूप से यहीं की रहने वाली हैं. उन्होंने एमटेक और एमबीए की पढ़ाई की है. 7 फरवरी, 2006 को हेमंत सोरेन से उनका विवाह हुआ, लेकिन उन्होंने कभी राजनीति की बात नहीं की.

कल्पना सोरेन कभी राजनीति में सक्रिय नहीं रहीं, अब जमा ली है धाक

शादी के बाद से ही वह लगातार राजनीति से दूर रहीं. रांची में वह एक प्ले स्कूल चलाती रहीं. राजनीति से दूर रहते हुए उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी संभाली. सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. हालांकि, राजनीतिक गतिविधियों में उनकी अहम भूमिका रही. अब राजनीति में भी उन्होंने अपनी धाक जमा ली है.

लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा और उसकी नीतियों पर कल्पना सोरेन ने जमकर हमला बोला.

कल्पना सोरेन की राजनीतिक समझ अन्य लोगों से अलग

कल्पना सोरेन के पिता कैप्टन अम्पा मुर्मू का मानना है कि उनकी बेटी कल्पना की राजनीतिक समझ अन्य लोगों से अलग है. वह संकट के समय में अपने पति हेमंत सोरेन को दिशा दिखाती रहीं हैं. बता दें कि कल्पना सोरेन का पैतृक गांव मयूरभंज जिले के बहल्दा ब्लॉक के तेनताला में है. उनका जन्म 1976 में पंजाब के कपूरथला में हुआ. उनके माता-पिता ने कपूरथला से मिलता जुलता उनका नाम रखा. उनके पिता श्रीलंका में भारतीय शांति सेना का हिस्सा रहे थे.

वह एक मुख्यमंत्री की पत्नी है और देश के सबसे सम्मानित आदिवासी नेता की बहू है. वह एक राजनीतिक परिवार की बहू है.

अम्पा मुर्मू, कल्पना सोरेन के पिता

महिला विकास से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रहतीं थीं हेमंत की पत्नी

कल्पना सोरेन महिला विकास से जुड़े कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती रहीं हैं. वर्ष 2019 में हेमंत सोरेन दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने. तब पहली बार राजनीतिक यात्राओं में हेमंत सोरेन के साथ उन्हें देखा गया. जब भी कोई उनसे राजनीति में आने के बारे में पूछता, तो कल्पना सोरेन यही कहतीं कि फिलहाल तो मैं परिवार की जिम्मेदारियां निभा रही हूं और इसी में खुश हूं. कल्पना सोरेन 2 बच्चों की मां हैं.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand : चंपाई सोरेन बोले झारखंड में 10 से अधिक सीटें ला रही है ‘इंडिया’

पाकुड़ में बोलीं कल्पना सोरेन- हेमंत ने जेल जाना पसंद किया लेकिन सिर झुकाना नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >