JPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा समेत नौ परीक्षाओं को किया स्थगित, 25 से 27 जुलाई के बीच होना था एग्जाम

JPSC ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है. परीक्षा संचालन में हुई गड़बड़ी और सरकारी निर्देश इसके कारण बताए गए हैं. नई तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी.


JPSC Exam Postponed: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 समेत नौ परीक्षाओं को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है. इस संबंध में आयोग ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अभ्यर्थियों को आवश्यक सूचना दी.

परीक्षा संचालन में गड़बड़ी बना कारण

आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विज्ञापन संख्या-01/2026 के तहत आयोजित होने वाली मुख्य (लिखित) परीक्षा 25 जुलाई, 26 जुलाई और 27 जुलाई 2026 को रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होनी थी. लेकिन सरकार से प्राप्त आदेश और परीक्षा संचालन में हुई गड़बड़ी के कारण आयोग ने अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया.

नई तिथि की घोषणा बाद में होगी

JPSC ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल परीक्षा अगली सूचना तक स्थगित रहेगी. परीक्षा की नई तिथि और संशोधित कार्यक्रम बाद में अलग से जारी किए जाएंगे. आयोग ने अभ्यर्थियों से धैर्य बनाए रखने और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की है.

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है सूचना

आयोग ने बताया कि परीक्षा स्थगन से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति उसकी आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट का अवलोकन करते रहें.

इसे भी पढ़ें: BJMY JPSC Protest: JPSC कार्यालय के बहार BJP का जोरदार प्रदर्शन, परीक्षा में धांधली पर भड़के कार्यकर्ता

विवादों के बीच आया फैसला

JPSC की विभिन्न परीक्षाओं को लेकर विवाद और बुधवार को रांची में हुए छात्रों का विरोध-प्रदर्शन के दौरान परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठते रहे हैं. इसी बीच मुख्य (लिखित) परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय सामने आया है. हालांकि आयोग ने अपने आदेश में केवल सरकारी निर्देश और परीक्षा संचालन में हुई गड़बड़ी को स्थगन का कारण बताया है. फिलहाल सभी अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथि की घोषणा का इंतजार रहेगा.

स्थगित की गईं परीक्षाएं

  • सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025: 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक -103 पद
  • सिविल सेवा मुख्य परीक्षा बैकलॉग 2023: एक अगस्त से तीन अगस्त 2026 - 07 पद
  • सिविल सेवा मुख्य परीक्षा बैकलॉग-2025: आठ अगस्त से 10 अगस्त 2026 - 45 पद
  • सिविल जज जूनियर डिविजन लिखित परीक्षा: छह से सात सितंबर 2026 - 138 पद
  • एपीपी बैकलॉग लिखित परीक्षा: आठ से 12 सितंबर 2026 - 26 पद
  • इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्री लिखित परीक्षा: 11 से 12 सितंबर 2026 - 14 पद
  • प्रोजेक्ट मैनेजर लिखित परीक्षा: 19 से 20 सितंबर 2026 - 30 पद
  • एपीपी रेगुलर लिखित परीक्षा: 25 से 29 सितंबर 2026 - 134 पद
  • ब्यॉलर इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा: 26 से 27 सितंबर 2026 - 05 पद

इसे भी पढ़ें: JPSC Protest: '40-45 लाख लेकर लिखवाया गया JPSC मेंस परीक्षा का पेपर', प्रदर्शनकारी छात्र का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarvishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >