रांची में जेसोवा दिवाली मेला का आगाज, कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

JIASOWA Diwali Mela 2025: झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में हर साल लगने वाले जेसोवा दिवाली मेला 2025 का उद्घाटन हो गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने जेसोवा के कार्यों की प्रशंसा की. कहा कि वह ऐसे ही जनहित के कार्यों में जुटी रहे.

JIASOWA Diwali Mela 2025: रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) दिवाली मेला-2025 का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि जेसोवा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है. समाज सेवा ही जेसोवा की पहचान है. 5 दिवसीय इस मेले में मुख्यमंत्री अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे थे.

शुरू से ही जेसोवा जनहित के कार्यों के लिए है समर्पित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) शुरुआती दौर से ही जनहित के कार्यों के लिए समर्पित है. उन्होंने कहा कि यह संस्था एक लंबी यात्रा तय करते हुए रजत जयंती मना रही है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस संस्था के द्वारा रांची के इस ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में बड़े उत्साह और उमंग के साथ 5 दिवसीय दिवाली मेला-2025 का भव्य आयोजन किया गया है.

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही जेसोवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेसोवा मेला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि इस मेले से होने वाली पूरी आमदनी गरीब, जरूरतमंदों के कल्याण के लिए और अन्य सामाजिक उत्थान की गतिविधियों में लगायी जाये. यह संस्थान शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है. आज भी यहां जेसोवा द्वारा बेहतर सामाजिक कार्य करने वाले लोगों के बीच सम्मान राशि का वितरण तथा पुस्तकालय का उद्घाटन किया जा रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कल्पना सोरेन को सम्मानित करती जेसोवा की पदाधिकारी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई संस्थाओं की ओर से फेस्टिव सीजन में अलग-अलग मेले आयोजित किये जाते हैं. सभी संस्थाओं का मेला आयोजित करने का अपना-अपना उद्देश्य होता है, लेकिन जेसोवा शुरुआती दिनों से ही गरीब और जरूरतमंदों के हित के लिए कार्य करती आ रही है, जो सराहनीय है.

चेक सौंपती कल्पना सोरेन और जेसोवा की पदाधिकारी.

मुख्यमंत्री ने बेहतर सामाजिक प्रयास के लिए दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेसोवा को झारखंड आईएएस ऑफिसर्स की अर्धांगिनियों द्वारा संचालित किया जाता है. आप सभी इस संस्थान के माध्यम से समाज के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य कर रहीं हैं. आप सभी की मेहनत और सेवा का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचता रहे.

जेसोवा मेला 2025 में लगी झारखंड के वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी.

JIASOWA Diwali Mela 2025: अतिथियों ने मेले का किया भ्रमण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने मेले का परिभ्रमण किया. विधायक कल्पना सोरेन ने जेसोवा के सभी सदस्यों को दिवाली मेले की सफलता की शुभकामनाएं दी. राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विभिन्न विभागों के सचिव, वरीय अधिकारियों सहित झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की अध्यक्ष प्रीति कुमार, उपाध्यक्ष अनीता सिन्हा, सचिव मनु झा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

बिहार, झारखंड समेत 8 राज्यों में होने वाले चुनावों और उपचुनावों में 8.5 लाख अधिकारियों की होगी तैनाती

झारखंड से जल्द लौटेगा मॉनसून, 99 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश, 10 तक कहीं-कहीं वज्रपात के साथ हल्की बारिश संभव

पूर्वी सिंहभूम के नागाडीह हत्याकांड में 5 दोषियों को उम्रकैद, बच्चा चोरी की अफवाह में हुई थी 4 लोगों की मौत

घाटशिला उपचुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए 3 राज्यों की पुलिस चलायेगी संयुक्त अभियान, जादूगोड़ा में हुई बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >