परीक्षा केंद्र से सीसीटीवी प्रोजेक्टर व सोमेश्वर धाम से दान पेटी की चोरी
थाना क्षेत्र में रविवार की रात चोरों ने रातू चट्टी स्थित जैक के परीक्षा केंद्र महारानी प्रेम मंजरी प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में चोरी की
By CHANDRASHEKHAR UPADHEY | Updated at :
रातू.
थाना क्षेत्र में रविवार की रात चोरों ने रातू चट्टी स्थित जैक के परीक्षा केंद्र महारानी प्रेम मंजरी प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में चोरी की. चोरों ने स्कूल के प्रशासनिक भवन के साथ-साथ भूतल व प्रथम तल पर बने परीक्षा हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे और प्रोजेक्टर की चोरी कर ली. जानकारी मिलने पर विद्यालय की प्राचार्य रंजना कुमारी ने रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर, सोमवार की रात थाना क्षेत्र के पाली ग्राम स्थित नवनिर्मित सोमेश्वर धाम परिसर में हुई. चोरों ने मंदिर परिसर में रखी दो दान पेटियों को चुरा ले गये. इनमें से एक दान पेटी मंदिर के पीछे खाली अवस्था में फेंकी मिली, जबकि दूसरी दान पेटी चोर अपने साथ ले गये. मंदिर समिति की ओर से इस संबंध में रातू थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस दोनों चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है तथा चोरों की तलाश जारी है.