कर्नाटक के टाइल्स कंपनी में आदिवासी युवक की संदिग्ध मौत

प्रखंड के ऊपरी कोनकी पंचायत अंतर्गत मारवा जंगल टोली निवासी आदिवासी युवक एतवा उरांव चार माह पूर्व टाइल्स कंपनी में मजदूरी करने कर्नाटक गया था

कांके.

प्रखंड के ऊपरी कोनकी पंचायत अंतर्गत मारवा जंगल टोली निवासी आदिवासी युवक एतवा उरांव चार माह पूर्व टाइल्स कंपनी में मजदूरी करने कर्नाटक गया था. जहां रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गयी. परिजनों को सूचना सोमवार मिली. एतवा उरांव की पत्नी के अलावा छोटे-छोटे दो बेटी व एक बेटा है. परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर दी गयी है. सूचना मिलते ही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम, भाजपा पिठोरिया मंडल, दीपक दास, रंजीत गाड़ी व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया. उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया. कमलेश राम ने रांची उपायुक्त से फोन पर बात कर परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच व 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की.

फोटो, मृतक एतवा उरांव का फाइल फोटो व परिजनों से बातचीत कर जानकारी लेते कमलेश राम.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >